व्यापार समझौता पर वार्ता के लिए भारतीय दल जाएगा अमरीका

17-Apr-2026 04:56 PM

नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य सचिव ने कहा है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आगे की बातचीत के लिए भारतीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 20-22 अप्रैल को अमरीका का दौरा करेगा।

भारत का इरादा अमरीका के साथ व्यापार संधि को यथाशीघ्र अंतिम रूप देना है। अगले सप्ताह इस व्यापार समझौता को वैधानिक स्वरूप देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों द्वारा फरवरी 2026 में अंतरिम व्यापार समझौता पर एक संयुक्त बयान जारी किया गया था और उसके बाद दोनों देशों के बीच यह पहली आधिकारिक मिटिंग होगी जिसमें संधि की संरचना पर विस्तृत विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

जब अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा हुई थी तब अमरीका ने भारतीय उत्पादों पर लगे 25 प्रतिशत के सामान्य सीमा शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत नियत किया था और 25 प्रतिशत के अतिरिक्त आयात शुल्क को पूरी तरह वापस ले लिया था।