वियतनाम 2025 में 75 लाख टन से अधिक चावल का निर्यात करेगा

18-Feb-2025 11:30 AM

वियतनाम 2025 में 75 लाख टन से अधिक चावल का निर्यात करेगा
★ इस वर्ष मेकांग डेल्टा क्षेत्र में लगभग 2.4 करोड़ टन चावल उत्पादन की उम्मीद है।
★ पहली छमाही में लगभग 45.3 लाख टन और बाकी 30 लाख टन चावल दूसरी छमाही में निर्यात किया जाएगा।
~~~~~~~~
धान की खेती और उत्पादन:
★ 2025 में वियतनाम में 70 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बोवाई की जाएगी, जो 2024 की तुलना में 1.32 लाख हेक्टेयर कम है।
★ राष्ट्रीय चावल उत्पादन 4.31 करोड़ टन रहने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.23 लाख टन कम।