16 जून 2025 मानसून अपडेट (संक्षिप्त):

17-Jun-2025 08:06 AM

16 जून 2025 मानसून अपडेट (संक्षिप्त):
★ दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के वेरावल, भावनगर और वडोदरा तक पहुंच चुका है। ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण के कारण साउथ गुजरात में भारी बारिश की संभावना है।
~~~~~~
मुख्य बिंदु:
★ मानसून की स्थिति: कोकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात का कुछ हिस्सा, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक बढ़ चुका है।
★ अगले 24 घंटे: मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के और हिस्सों में फैलेगा।
★ 2 दिन बाद: झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पहुंचने की संभावना।