साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
11-Apr-2026 08:19 PM
साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
कमजोर ग्राहकी के चलते तुवर बाजार दबाव में, कीमतों में लगातार गिरावट
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर (अरहर) बाजार में लगातार कमजोरी का माहौल बना रहा। ग्राहकी का अभाव और मांग में सुस्ती के चलते कीमतों पर दबाव बना रहा, जिससे बाजार में गिरावट का रुख स्पष्ट रूप से देखने को मिला। व्यापारिक गतिविधियां सीमित रहीं और बाजार में उत्साह का अभाव नजर आया। सप्ताह की शुरुआत से ही तुवर दाल में अपेक्षित मांग नहीं निकल सकी। दाल मिलर्स ने भी सतर्क रुख अपनाते हुए सीमित मात्रा में ही खरीदारी की, जिससे तुवर की खपत प्रभावित हुई। मिलर्स की लिवाली शांत रहने से बाजार को कोई ठोस समर्थन नहीं मिल पाया और कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।मंडियों में तुवर की आवक सामान्य बनी रहने के बावजूद मांग का अभाव बना रहा, जिससे सप्लाई और डिमांड के बीच असंतुलन की स्थिति बनी। व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने भी बाजार की कमजोर धारणा को देखते हुए ऊंचे भाव पर खरीदारी से दूरी बनाए रखी। परिणामस्वरूप, बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ता गया और कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिली। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और मांग सुस्त बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ सप्ताहांत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6550/6600 रुपए गजरी 6400/6450 रुपए मटवारा 6300/6350 रुपए मलावी 5950/6000 रुपए व सूडान 8050/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं दूसरी ओर चेन्नई बाजार में तुवर लेमन की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 7675 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 850 डॉलर प्रति टन रह गयी। दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर मांगसुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए व देसी तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7850 रुपए व देसी 8150/8250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7400/8000 रुपये,अकोला 7950 रुपए, लातूर में 7600/7650 रुपये, नागपुर 7900/7950 रुपये, बार्शी 6800/7600 रुपये हिंगणघाट 7000/8500 रुपए व उदगीर 7200/7700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7500/7900 रुपए रायचूर 6365/8100 रुपए बीदर 7253/8220 रुपए व तालिकोट 6300/7711 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की कमजोर मांग के चलते मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7950/8050 रुपए जबलपुर 5000/7700 रुपए पिपरिया 5500/7700 रुपए व करेली 6200/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7900/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की घटत देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग में सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10900/12500 रुपए, कटनी फटका 11150/11350 रुपए, अकोला 11400/12400 रुपए,लातूर फटका 11800/12000 रुपए, गुलबर्गा फटका 11000/12200 रुपए व कानपुर फटका 10900/11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
