साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

11-Apr-2026 08:27 PM

उड़द बाजार में गिरावट जारी, कमजोर मांग से कीमतों पर दबाव

चेन्नई। चालू सप्ताह के दौरान उड़द बाजार में गिरावट का रुख बना रहा। बढ़ती बिकवाली और कमजोर ग्राहकी के कारण बाजार लगातार दबाव में रहा, जिससे कीमतों में नरमी देखने को मिली। उड़द दाल में मांग अपेक्षाकृत कमजोर बनी रही, जिसके चलते दाल मिलर्स की लिवाली भी सीमित रही। मिलर्स द्वारा कम खरीदारी किए जाने से उड़द की खपत प्रभावित हुई और बाजार को कोई खास समर्थन नहीं मिल सका। पोर्ट पर पर्याप्त उपलब्धता के बीच मांग का अभाव बना रहने से सप्लाई का दबाव बढ़ा, जिससे कीमतों पर लगातार दबाव बना रहा। आई ग्रेन इंडिया के अनुसार, जब तक दाल की मांग में सुधार नहीं होता, तब तक उड़द की कीमतों में दबाव बना रह सकता है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व  मांग सुस्त पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 100/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 8000 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 8575 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 150 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में 5 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 850 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 945 डॉलर प्रति टन रह  गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8350 रुपए और एसक्यू 8925 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/8400 रुपए,करेली 6900/8100 रुपए दमोह 6000/7450 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8550 रुपए, लातूर में 4000/7100 रुपए, जलगांव 7000/7900 रुपए बार्शी 5000/7000 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
लिवाली कमजोर बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8050 रुपए व विजयवाड़ा में 8150/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोटा उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में 5000/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी  और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9900/11250 रुपए, भाटापारा 9700/10800 रुपए, जलगांव में 11300/11350 रुपए, मेरठ 9000/9900 रुपए और इंदौर  9800/13600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।