साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
11-Apr-2026 08:44 PM
मसूर बाजार में नरमी, बढ़ती आवक और कमजोर मांग से कीमतों पर दबाव
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। ऊंचे भावों पर बढ़ती बिकवाली और मांग कमजोर पड़ने के कारण कीमतों में नरमी दर्ज की गई। पूरे सप्ताह बाजार दबाव में बना रहा और व्यापारिक गतिविधियां सीमित रहीं। उत्पादक मंडियों में नई मसूर की आवक लगातार बढ़ने लगी है, जिससे सप्लाई का दबाव बढ़ गया है। बढ़ती उपलब्धता को देखते हुए स्टॉकिस्टों और आयातकों ने भी बिकवाली तेज कर दी, जिससे बाजार में कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बना। मांग पक्ष से भी बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया। दाल मिलर्स और व्यापारियों की लिवाली सीमित रही, जिससे कीमतों में सुधार की संभावना कमजोर पड़ गई। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांगकमजोर पड़ने से आयातित मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी और इस नरमी के साथ भाव मुंद्रा कनाडा 5975/6050 रुपए हजीरा 6075 रुपए व कंटेनर कनाडा 6200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
कनाडा
कनाडा में मसूर उत्पादन बढ़ने के आसार, स्टॉक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना सस्कैचवान में 2025 सीजन के लिए मसूर की औसत उपज बढ़ाकर 30.5 बुशेल प्रति एकड़ तय की गई है, जिससे उत्पादन में करीब 2.60 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान है। कनाडा में पहले से ही मसूर का बड़ा स्टॉक मौजूद है और नए उत्पादन से यह और बढ़ सकता है। हालांकि निर्यात सामान्य गति से जारी है, लेकिन मार्केटिंग सीजन (जुलाई 2026) के अंत तक रिकॉर्ड अधिशेष स्टॉक बनने की संभावना जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और भारत में नई फसल की आवक के बावजूद, फिलहाल कनाडा की मंडियों में मसूर की कीमतों पर ज्यादा दबाव देखने को नहीं मिला है।
दिल्ली
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 100 रुपए व छोटी मसूर में भी 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 7400 रुपए ,बूंदी 8000 रुपए उत्तरप्रदेश 8100 रुपए व देसी बड़ी 6750/6775 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6100 रुपए बीना 6000/6300 रुपए गंजबासोदा 6000/6500 रुपए सागर 6000/6400 रुपए दमोह 6000/6800 रुपए इंदौर 5650 रुपए करेली 5475/6645 रुपए व कटनी 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 200 रुपए व बड़ी मसूर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 9000 रुपए मोटी 6725/6750 रुपए ललितपुर मोटी 6000/6200 रुपए छोटी 7800/8300 रुपए व उरई 6000/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6550 रुपए खुशरूपुर 6450 रुपए व मोकामा 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 1५० रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7400/7500 रुपए बाढ़ 7550/7850 रुपए, खुशरुपुर 7450/7750 रुपए, मोकामा 7550/7850 रुपए चंदौसी 9000 रुपए व हैदराबाद 7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
