साप्ताहिक समीक्षा-मटर

11-Apr-2026 08:34 PM

कमजोर लिवाली और बढ़ती बिकवाली से मटर की कीमतों में गिरावट
 
कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर बाजार में दबाव का माहौल बना रहा, जिसके चलते कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। बढ़ती बिकवाली और खरीदारों की कमजोर लिवाली के कारण पूरे सप्ताह बाजार सुस्त बना रहा और भावों में नरमी दर्ज की गई। सप्ताह की शुरुआत से ही बाजार में ऊंचे स्तर पर मांग का पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे तेजी टिक नहीं सकी। खरीदारों ने सतर्क रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर खरीदारी से दूरी बनाए रखी, जिसके कारण बाजार में सुस्ती का माहौल बना रहा। मिलर्स और स्टॉकिस्टों की लिवाली भी सीमित रही, जिससे बाजार को अपेक्षित सहारा नहीं मिल पाया। मंडियों में आवक सामान्य बनी रहने के बावजूद मांग का अभाव बना रहा, जिससे सप्लाई का दबाव लगातार बढ़ता गया और कीमतों पर असर पड़ा। कुल मिलाकर, चालू सप्ताह मटर बाजार के लिए कमजोर रहा, जहां बढ़ती बिकवाली और सीमित लिवाली के चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिली और बाजार में सुस्ती का माहौल बना रहा।
कनाडा 
घरेलू व निर्यात मांग कमजोर रहने से पश्चिमी कनाडा की मंडियों में मटर के भाव स्थिर बने हुए हैं। सस्कैचवान और अल्बर्टा में किसानों ने नई फसल की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे आवक सीमित हो गई है। पीली मटर का भाव सस्कैचवान में करीब 8.50 डॉलर प्रति बुशेल और अल्बर्टा में 9 डॉलर तक देखा गया। वहीं, नई फसल के अनुबंध 7-8 डॉलर प्रति बुशेल के बीच बताए जा रहे हैं। हरी मटर 10-11 डॉलर और मापले 11-12 डॉलर प्रति बुशेल के स्तर पर चल रही है। कनाडा व अमेरिका में अप्रैल से बुवाई शुरू होकर मई में तेज होगी, जबकि नई फसल अगस्त-सितंबर में बाजार में आने की संभावना है।
आयातकों की बिकवाली दबाव बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4050 रुपए रूस  3900 रुपए व हजीरा बंदरगाह पर कनाडा 4075 रुपए व रूस 4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह कानपुर मटर की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी 50/100 रुपए प्रति घटकर सप्ताहंत में 3850/4100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। कोंच मटर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव 3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राठ मटर भी 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी का अभाव बना रहने से मऊरानीपुर मटर में भी 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3800/4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। चौतरफा गिरावट के असर से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में भी 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में बीना 3800/4100 रुपए व दमोह 3700/4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मटर दाल  
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 4400/4600 रुपए व इंदौर 4600/4700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।