2025 की दूसरी छमाही में ब्राज़ील बढ़ा सकता है चीन को सोयाबीन निर्यात
14-Jul-2025 10:06 AM
2025 की दूसरी छमाही में ब्राज़ील बढ़ा सकता है चीन को सोयाबीन निर्यात
★ 2025 की दूसरी छमाही में ब्राज़ील से सोयाबीन का निर्यात 440 लाख टन पहुंचने का अनुमान। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान निर्यात 347 लाख टन था। मुख्य कम कीमतों और अच्छी क्वालिटी के कारण चीन बड़ी मात्रा में कर रहा हैं ब्राज़ील से आयात।
★ 2025 की पहली छमाही में ब्राज़ील ने अब तक 649 लाख टन सोयाबीन का निर्यात किया, जो जनवरी-जून 2024 की तुलना में 8 लाख टन अधिक है। इसमें से 75% (484 लाख टन) चीन को निर्यात किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 72% (463 लाख टन) था।
★ जुलाई-दिसंबर की अवधि में चीन को निर्यात की हिस्सेदारी 85% तक पहुंचने की उम्मीद।
