28 सितम्बर 2025 तक वर्षा की स्तिथि (मिमी में)
29-Sep-2025 12:10 PM
28 सितम्बर 2025 तक वर्षा की स्तिथि (मिमी में)
★ 28 सितम्बर 2025 तक पूरे देश में औसतन 930.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो दीर्घकालिक औसत (861.3 मिमी) से 8% अधिक है।
~~~~~~~
क्षेत्रवार स्थिति इस प्रकार है:
★ पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत: 1354.8 मिमी के सामान्य के मुकाबले 1088.0 मिमी वर्षा हुई, जो 20% की कमी दर्शाती है।
★ उत्तर-पश्चिम भारत: सामान्य 585.2 मिमी के मुकाबले 746.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो 28% अधिक है।
★ मध्य भारत: 971.3 मिमी के सामान्य के मुकाबले 1111.9 मिमी वर्षा हुई, जो 14% अधिक है।
★ दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत: सामान्य 704.7 मिमी के मुकाबले 779.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो 11% अधिक है।
★ कुल मिलाकर, देश में अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जबकि पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत अब भी वर्षा की कमी झेल रहा है।
