आई-ग्रेन इंडिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- मक्का

16-Aug-2025 11:59 AM

आई-ग्रेन इंडिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- मक्का 
मक्का बुवाई – प्रमुख राज्य और पूरे भारत का ताज़ा आंकड़ा, फसल स्थिति और भविष्य में भाव
बिजाई
★ कृषि विभागों और कृषि मंत्रालय (भारत सरकार) के अनुसार 13 अगस्त 2025 तक देशभर में मक्का की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है।
★ दिनांक 13.08.25 तक आंध्र प्रदेश में 1.26 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 0.27 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ तारीख 11.08.25 तक गुजरात में इस वर्ष 2.72 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 0.12 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कर्नाटक में 25.07.25 तक 16.28 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 1.68 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ महाराष्ट्र में इस बार 11.08.25 तक 14.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बोया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 3.15 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ 14.08.25 तक राजस्थान में 9.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 0.22 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ तेलंगाना में 13.08.25 तक 5.96 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 1.75 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ इन छह राज्यों का कुल आंकड़ा 50.18 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले वर्ष के 43.23 लाख हेक्टेयर की तुलना में 6.95 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ कृषि विभाग द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार 08.08.25 तक संपूर्ण भारत में मक्का की बुवाई 91.89 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गई है, जबकि पिछले वर्ष यह 83.15 लाख हेक्टेयर थी। इस प्रकार कुल मिलाकर 8.74 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
~~~~~~~~~~~
फसल स्थिति
★ ऊँची कीमतों और लगातार बढ़ती डिमांड से मक्का का रकबा बढ़ा है, मौसम भी फसल का साथ दे रहा है।
★ चालू खरीफ सीजन में रिकॉर्ड उत्पादन पहुँचने की उम्मीद है।
★ फसल आने से पहले डिमांड निकलने से कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है।
~~~~~~~
मंडी भाव
★ 6 अगस्त की तुलना में 16 अगस्त तक दिल्ली-यूपी लाइन में मक्का 175 रुपये उछलकर 2,400 रुपये/क्विंटल हो गया।
★ एटा में 200 रुपये बढ़कर भाव 2,150 रुपये पहुँचे।
★ पूर्णिया मंडी में बिना किसी बदलाव के मक्का 2,350 रुपये/क्विंटल पर स्थिर रहा।
~~~~~~
भविष्य
★ नई फसल, जो 1 से 1.5 महीने बाद आएगी, तक बाज़ारों में कीमतों को और सहारा मिलने की उम्मीद है।
★ हालाँकि नई फसल आने के बाद कीमतों पर दबाव बनने की प्रबल संभावनाएँ हैं।