आई-ग्रेन इंडिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: सोयाबीन
16-Aug-2025 12:24 PM
आई-ग्रेन इंडिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: सोयाबीन
बुवाई
★ कृषि विभागों और कृषि मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 8 अगस्त 2025 तक देशभर में सोयाबीन की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में कम रही है।
★ गुजरात में 11.08.25 तक 2.73 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 0.25 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कर्नाटक में 25.07.25 तक 4.20 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष के बराबर है।
★ महाराष्ट्र में 11.08.25 तक 48.80 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 0.90 लाख हेक्टेयर कम है।
★ राजस्थान में 14.08.25 तक 9.79 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 0.10 लाख हेक्टेयर कम है।
★ तेलंगाना में 13.08.25 तक 3.59 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 0.17 लाख हेक्टेयर कम है।
★ मध्य प्रदेश, जो सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, वहाँ 02.08.25 तक 50.80 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष से 2.60 लाख हेक्टेयर कम है।
★ इन छह राज्यों का कुल आंकड़ा 119.91 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 124.83 लाख हेक्टेयर की तुलना में 4.92 लाख हेक्टेयर कम है।
★ पूरे भारत में (08.08.25 तक) सोयाबीन की बुवाई 119.51 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले वर्ष यह 124.24 लाख हेक्टेयर थी। इस प्रकार देशभर में 4.73 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है।
~~~~~~~
फसल स्तिथि
★ केवल कुछ क्षेत्रों- खासकर बुंदेलखंड में फसल प्रभावित हुए परन्तु अन्य क्षेत्रों में फसल स्तिथि अच्छी।
~~~~~
बाजार और रुझान
★ लंबे समय से घटी कीमतों, बढ़ते सोयातेल आयात और सोयामील की घरेलू व विदेशी मांग का असर बुवाई पर साफ दिख रहा है।
★ 1 अगस्त से अब तक सोयाबीन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है।
★ चालू तेल सीजन में सितंबर से जुलाई तक 35.21 लाख टन सोयातेल का आयात हुआ, जो पिछले वर्ष के 22.59 लाख टन से 12.62 लाख टन अधिक है।
★ जब विदेशों से इतनी बड़ी मात्रा में आयात हो रहा है तो क्रशिंग पर असर पड़ना तय है, साथ ही DDGS ने भी रही-सही कसर निकाल दी।
★ आगामी त्योहारों को देखते हुए कीमतों में मामूली बढ़त की उम्मीद की जा रही है।
