आईआरईएफ का वाइस प्रेसिडेंट (स्टेट) चुने गए राजेश जैन पहाड़िया

15-Jul-2025 05:58 PM

नई दिल्ली। अत्यन्त अनुभवी, सुयोग्य तथा प्रगतिशील सोच वाले राजेश जैन पहाड़िया को भारतीय निर्यातक महासंघ (इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन या आईआरईएफ) की प्रांतीय इकाई का वाइस प्रेसिडेंट चुने जाने पर तमाम व्यापारियों एवं शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। कृषि व्यवसाय का व्यापक अनुभव रखने वाले राजेश जैन पहाड़ियां वर्तमान समय में कृभकों एग्री के चीफ मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेन्ट) का पद सुशोभित कर रहे हैं। कृभकों एग्री भारत की एक अग्रणी कृषि सहकारी संस्था है। 

आईआरईएफ को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम गर्ग ने राजेश जैन पहाड़िया के वाइस प्रेसिडेंट (स्टेट) चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि "हम राजेश जी का आईआरईएफ टीम में हार्दिक स्वागत करते हैं और हमारे सामूहिक प्रयासों को और मजबूती प्रदान करने में उनके बहुमूल्य योगदान की आशा करते हैं।" अग्रणी कृषि सहकारी संस्था- कृभकों एग्री के मुख्य प्रबंधक (व्यवसाय विकास) के रुप में उनका कार्यकाल बेहद शानदार हैं और वे कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों- सेमिनारों में अपने विचारों से सबकों प्रभावित कर चुके हैं। भारत इंटरनेशनल राइस कांफ्रेंस (बीआईआरसी) के आयोजन से पूर्व राजेश जैन का भारतीय चावल निर्यातक महासंघ को साथ जुड़ना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे बैंकॉक में वर्ष 2024 में आयोजित दक्षिण एशिया कृषि शिखर सम्मेलन को सम्बोधित कर चुके हैं।  

बताते चले कि राजेश जैन पहाड़िया आई ग्रेन इंडिया के प्रमुख सलाहकारों में से एक हैं और उनके सटीक-सामयिक सुझावों से फर्म हमेशा लाभान्वित होती रही है।

साथ ही राजेश जैन भारत सबकॉन्टिनेंट एग्री फाउंडेशन के सदस्य भी है, यह संस्था कृषि उद्योग में काफी सराहनीय काम कर रही है।