आईवीपीए का चौथा ग्लोबल राउंड टेबल सम्मेलन 2024-25 जुलाई को दिल्ली में

07-Jul-2025 08:35 PM

नई दिल्ली। स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण संस्था- इंडियन वैजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईवीपीए) द्वारा 24-25 जुलाई 2025 को जे डब्ल्यू मैरियट होटल, एयरोसिटी, नई दिल्ली में ग्लोबल राउंड टेबल (वैश्विक गोल मेज) सम्मेलन के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

पिछले तीन आयोजनों की शानदार सफलता से उत्साहित होकर एसोसिएशन ने इस चौथे सम्मेलन को और भी यादगार एवं बहुपयोगी बनाने की जोरदार तैयारी की है। 

इस आयोजन की थीम है- "नेविगेटिंग टेक्नोटिक ग्लोबल गिफ्ट।" इस सम्मेलन में खाद्य तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ, शोधकर्ता, टेक्नोलॉजिस्ट, सरकारी अधिकारी तथा उद्योग के अन्य सम्बन्ध पक्ष के प्रतिनिधि- एक साथ एक मच पर उपस्थित होंगे जबकि कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में वनस्पति तेल- तिलहन उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के सभी पहलुओं पर गंभीर अन्तरंगी परिचर्चा होगी। पैनल डिस्कशन होगा और मूल्य परिदृश्य पर बेहद महत्वपूर्ण एवं उपयोगी स्तर का आयोजन किया जाएगा। 

भारत दुनिया में तिलहन-तेल क्षेत्र की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश है जबकि खाद्य तेलों के आयात में प्रथम स्थान पर रहता है।

प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देशों में खाद्य तेल के उत्पादन, स्टॉक एवं मूल्य का परिदृश्य कैसा रहेगा, यह जानना भारतीय आयातकों और खासकर रिफाइनर्स के लिए बेहद आवश्यक है।

इसकी सम्पूर्ण जानकारी इस सम्मेलन से उन्हें प्राप्त हो सकती है। वनस्पति तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता कैसे प्राप्त हो सकती है - यह अत्यन्त जटिल मगर विचारणीय मुद्दा है और इस पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। 

24 और 25 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले इस अविस्मरणीय एवं बहुउपयोग कार्यक्रम में शामिल होकर उद्यमी एवं व्यापारी अपनी अगली रणनीति बनाने के लिए मजबूत आधार हासिल कर सकते है जो आगामी समय में इनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।