आरबीडी पामोलीन के आयात में आई गिरावट

15-Nov-2024 08:04 PM

मुम्बई । सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) के आंकड़ों से ज्ञात होता है कि भारत में 2022-23 के सम्पूर्ण मार्केटिंग सीजन (नवम्बर-अक्टूबर) के दौरान करीब 21.07 लाख टन आरबीडी पामोलीन का आयात हुआ था

जो 2023-24 के सीजन में कुछ घटकर 19.31 लाख टन पर अटक गया लेकिन फिर भी 2021-22 सीजन के आयात 18.41 लाख टन से ज्यादा रहा। इससे पूर्व 2020-21 के सीजन में केवल 6.86 लाख टन रिफाइंड पामोलीन मंगाया गया था। 

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने समाप्त हुए मार्केटिंग सीजन के दौरान नवम्बर 2023 में 1.71 लाख टन, दिसम्बर में 2.52 लाख टन, जनवरी 2024 में 2.45 लाख टन, फरवरी में 1.25 लाख टन, मार्च में 94 हजार टन, अप्रैल में 1.24 लाख टन,

मई में 2.26 लाख टन, जून में 1.45 लाख टन, जुलाई में 1.37 लाख टन, अगस्त में 92 हजार टन, सितम्बर में 84 हजार टन तथा अक्टूबर 2024 में 2.36 लाख टन आरबीडी पामोलीन का आयात हुआ। त्यौहारी माह होने के कारण अक्टूबर में आयात बढ़ने की उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। 

नवम्बर 2023 से अक्टूबर 2024 के दौरान इंडोनेशिया से 16,33,197 टन, मलेशिया से 2,93,057 टन तथा थाईलैंड से 5 हजार टन सहित कुल 19,31,254 टन आरबीडी पामोलीन का आयात किया गया। वर्तमान समय में भारत में आरबीडी पामोलीन पर 35.75 प्रतिशत का आयात शुल्क लगा हुआ है।