आयातित उड़द की कीमतें घटी परन्तु भारतीय बाजार स्थिर

23-Nov-2024 09:55 AM

आयातित उड़द की कीमतें घटी परन्तु भारतीय बाजार स्थिर
★ मुंबई उड़द FAQ जो इस सप्ताह के शुरुआत में 8550 पर खुला था, शुक्रवार को 200 रुपए घटकर 8350 रुपए पर हुआ बंद।
★ FAQ चेन्नई जो सोमवार को 8325 रुपए था 150 घटकर 8175 व SQ भी 150 रुपए घटकर 9000 रुपए प्रति क्विंटल पर आया।
★ मंडियों में विशेष हलचल नहीं दिखी।
★ इस वर्ष उत्पादन कमजोर होने से मंडियों में आवक का दबाव नहीं बन पाया।
★ बर्मा में भी उड़द की कीमतों में भारी गिरावट देखी गयी।
★ बर्मा उड़द FAQ 04.11.24 को 1005$ व SQ 1100$ था 22.11.24 को घटकर क्रमशः 935 $ व 1040$ पर आया।
★ म्यांमार ने बड़ी मात्रा में किया भारत को उड़द निर्यात, अब म्यांमार में स्टॉक घट रहा है जिससे भविष्य में कीमतों को मिल सकता है समर्थन।
★ म्यांमार में नई फसल की बिजाई जोरों पर, अंतिम पढ़ाव में एरिया बढ़ने की उम्मीद। नई फसल जनवरी/फरवरी में आयेगी।