अच्छी खबर
09-Jan-2026 08:02 AM
अच्छी खबर
★ इंडोनेशिया ने भारत से मूंगफली के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन भारतीय निर्यातक वहां माल भेजने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि नए नियम बहुत सख्त और जोखिम भरे हैं।
★ इंडोनेशिया ने सितंबर 2025 में अफ्लाटॉक्सिन की अधिक मात्रा के कारण आयात रोका था। अब आयात की अनुमति तो है, लेकिन केवल करीब 75 निर्यातकों को मंजूरी, जियो-टैगिंग, कड़े टेस्ट और ज़रा-सी गड़बड़ी पर निलंबन जैसे नियम लागू किए गए हैं।
★ निर्यातकों का आरोप है कि इंडोनेशिया की जांच प्रक्रिया WTO मानकों के अनुरूप नहीं है और वहां देरी से रिपोर्ट दी जाती है। इन वजहों से प्रतिबंध हटने के बाद भी अब तक केवल 800 टन मूंगफली ही भेजी गई है।
★ इस बीच भारत में उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है और घरेलू मांग के चलते कीमतें बढ़ी हैं, जिससे इंडोनेशिया को निर्यात में रुचि और कम हो गई है।
