अखिल भारतीय सरसों उत्पादन 2024-25 - विस्तृत विवरण: SEA

12-Mar-2025 05:11 PM

अखिल भारतीय सरसों उत्पादन 2024-25 - विस्तृत विवरण: SEA
★ 2024-25 के रबी सीजन में भारत में सरसों (रेपसीड-सरसों) का अनुमानित उत्पादन 115.16 लाख टन रहने का अनुमान है। कुल बोया गया क्षेत्र 92.15 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है, जिससे इस वर्ष सरसों उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।
~~~~~~~~
मुख्य राज्यों का उत्पादन विवरण:
★ राजस्थान- भारत में सरसों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बना हुआ है, जहां 34.74 लाख हेक्टेयर भूमि पर सरसों की खेती हुई है और अनुमानित उत्पादन 52.03 लाख टन  है।
★ मध्य प्रदेश में 14.86 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई, जिससे 14.66 लाख टन उत्पादन का अनुमान है।
★ उत्तर प्रदेश में 14.23 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती हुई और अनुमानित उत्पादन 15.60 लाख टन है।
★ हरियाणा में 7.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की खेती हुई, लेकिन इस राज्य की उत्पादकता सबसे अधिक 1723.14 किग्रा/हेक्टेयर रही, जिससे 12.30 लाख टन उत्पादन होने का अनुमान है।
★ पश्चिम बंगाल में 6.83 लाख हेक्टेयर में खेती हुई और उत्पादन 6.79 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ गुजरात में खेती का क्षेत्र कम होने के बावजूद, इसकी उत्पादकता सबसे अधिक रही  कुल उत्पादन 5.38 लाख टन तक पहुंच सकता है।
★ झारखंड, असम और अन्य राज्यों का संयुक्त उत्पादन 8.39 लाख टन रहने का अनुमान है।