अप्रैल में मसूर बाजार में हल्की कमजोरी के बाद स्थिरता का माहौल
26-Apr-2025 06:52 PM
अप्रैल में मसूर बाजार में हल्की कमजोरी के बाद स्थिरता का माहौल
अप्रैल 2025 के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार की मंडियों में मसूर के भाव में हल्की नरमी और स्थिरता देखने को मिली।
मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में मसूर के भाव महीने की शुरुआत में 5900/6150 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो महीने के अंत तक लगभग इसी दायरे में रहे। इंदौर में भी बड़े आकार की मसूर 6150/6200 रुपये पर स्थिर रही।
उत्तर प्रदेश के महुआरिपुर में मसूर के भाव 1 अप्रैल को 5900/6000 रुपये थे जो महीने के आखिर में भाव 5700/5850 रुपये तक फिसले।
बिहार के बाढ़ मंडी में मसूर के भाव 6400 रुपये से शुरू होकर महीने के अंत तक लगभग 6350 रुपये पर स्थिर हो गए।
महाराष्ट्र के मुंबई कंटेनर में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की मसूर का कारोबार लगभग 6200/6250 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।
गुजरात के मुंद्रा और हजीरा पोर्ट्स पर भी मसूर के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन कुल मिलाकर 5900/5975 रुपये के दायरे में ही कारोबार होता रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आयातित मसूर की कीमतें भी लगभग स्थिर रहीं, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना रहा।
नई फसल, कमजोर मांग और भरपूर आपूर्ति के चलते मसूर बाजार में तेजी की संभावना फिलहाल कम दिख रही है।
