अप्रैल में मटर के बाजार में कमजोरी, कीमतों में गिरावट जारी
26-Apr-2025 06:50 PM
अप्रैल में मटर के बाजार में कमजोरी, कीमतों में गिरावट जारी
अप्रैल 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल की मंडियों में पीली मटर के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश की कानपुर मंडी में मटर के भाव महीने की शुरुआत में 3750 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो धीरे-धीरे गिरकर 3675/3700 रुपये तक पहुँच गए। महोबा और राठ में भी इसी तरह कीमतों में गिरावट और बाजार में सुस्ती बनी रही।
महाराष्ट्र के मुंबई पोर्ट पर कनाडा से आयातित मटर के भाव 3650/3675 से घटकर महीने के अंत तक 3650 पर आये। वहीं रूस से आयातित मटर के दाम भी 3575/3600 से 3550 पर आ गए।
गुजरात के मुंद्रा और हजीरा पोर्ट्स पर भी कनाडा और रूस से आए मटर के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली। हजीरा में कनाडा का मटर 3550/3575 रुपये तक पहुँच गया, जबकि रूस का मटर 3500/3525 रुपये तक कारोबार करता रहा।
बढ़ते हुए आयात और नए सीजन की फसल की उम्मीद से भाव में नरमी जारी रही साथ ही घरेलू मांग कमजोर है, जिससे बाजार पर दबाव दिखा।
देखना होगा कि मटर आयात पर क्या निर्णय लिया जा सकता है, फ़िलहाल तेजी भाव बॉटम लेवल पर कहे जा सकते हैं परन्तु कीमतों में विशेष तेजी की उम्मीद कम।
