अप्रैल में तुवर बाजार में गिरावट का रुख, कीमतों पर दबाव जारी

26-Apr-2025 06:53 PM

अप्रैल में तुवर बाजार में गिरावट का रुख, कीमतों पर दबाव जारी

अप्रैल 2025 के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक की प्रमुख मंडियों में तुवर के भाव में गिरावट देखने को मिली।

महाराष्ट्र के अकोला मंडी में महीने की शुरुआत में तुअर के दाम 7700/7750 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो धीरे-धीरे गिरकर महीने के अंत तक 7150/7350 रुपये तक पहुँच गए।  

मुंबई में मोजाम्बिक सफेद तुवर के भाव 7150/7250 रुपये से गिरकर 6700 रुपये तक आ गए।मावला और मालवी में भी दामों में गिरावट का दबाव देखने को मिला और भाव 6800 से गिरकर 6600 रुपये तक आ गए।मुंबई लेमन 7050 से घटकर 6650 पहुंची।

तमिलनाडु के चेन्नई में भी लेमन तुवर के भाव जो महीने की शुरुआत में भाव 7000/7050 रुपये थे, जो महीने के अंत में घटकर 6625/6675 रुपये तक आ गए।

कर्नाटक के बीदर मंडी में भी औसत तुअर की कीमतों में गिरावट रही और भाव 7128/7682 रुपये से घटकर 6637/7172 रुपये तक पहुँच गए।  

बाजार में आयातित तुअर की बढ़ती आवक और घरेलू फसल के दबाव से कीमतों पर असर पड़ा।  

इसके अलावा मांग कमजोर रहने से भी बाजार में सुस्ती का माहौल बना रहा।

भविष्य में तुवर के कीमतों में मामूली बढ़त की उम्मीद।