अप्रैल में उड़द के भाव में गिरावट का रुख

26-Apr-2025 06:43 PM

अप्रैल में उड़द के भाव में गिरावट का रुख

महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु की प्रमुख मंडियों में उड़द की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली।

महाराष्ट्र की बार्शी मंडी में महीने की शुरुआत में उड़द के दाम 6500/7700 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो धीरे-धीरे गिरते हुए महीने के अंत तक 6000/7000 रुपये तक आ गए। मुंबई FAQ भी 7350 रुपये की शुरुआती कीमत के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई और अंतिम सप्ताह में भाव 7050 रुपये तक फिसल गए।

कर्नाटक की गुलबर्गा मंडी में भाव 4500/7600 रुपये पर खुले थे, लेकिन पूरे महीने में कीमतें स्थिर रहते हुए अंत तक 4500/7500 रुपये पर टिक गईं। यहाँ बाजार में विशेष रूप से स्थिरता बनी रही।

चेन्नई FAQ की कीमतें 7250 रुपये से शुरू होकर घटते हुए 6950 रुपये तक आ गईं। वहीं SQ की कीमतें भी 7875 रुपये से घटकर 7475 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुईं।

इस महीने उड़द के बाजार पर कमजोर घरेलू मांग का दबाव साफ नजर आया साथ ही बढ़ते आयात से भी बाज़ारों पर असर पड़ा।

गर्मियों में दलहनों की डिमांड कम रहती है, इस समय भाव बॉटम पर कहे जा सकते हैं। 

मांग का समर्थन मिलने से कीमतों में मामूली वृद्धि होने की उम्मीद।