अरहर (तुवर) साप्ताहिक रिपोर्ट
06-Sep-2025 07:29 PM
महाराष्ट्र (सोलापुर)
औसत भाव ₹6,800/ क्विंटल रहे। सप्ताह के दौरान भावों में धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिली। इस सप्ताह सोलापुर मंडी में उच्चतम भाव ₹6,800 और न्यूनतम भाव ₹6,700/ क्विंटल रहे।
अमरावती
औसतन भाव ₹6,400/ क्विंटल रहे। शुरुआती दिनों में स्थिरता रही लेकिन सप्ताहांत में बढ़त दिखी। उच्चतम भाव ₹6,450 और न्यूनतम ₹6,425/ क्विंटल रहे।
अकोला
औसतन भाव ₹6,800/ क्विंटल रहे। पूरे सप्ताह भाव लगभग स्थिर रहे।
कर्नाटक (गुलबर्गा)
पूरे सप्ताह भाव ₹6,000-6,700/क्विंटल की रेंज में स्थिर रहे।
मुंबई पोर्ट
मोज़ाम्बिक तुअर: सोमवार को ₹5,650/क्विंटल से शुक्रवार तक ₹100 घटकर ₹5,500/क्विंटल पर आ गए। मुंबई लेमन: सोमवार से ₹75 घटकर ₹6,125/क्विंटल पर बंद हुए। चेन्नई लेमन: ₹75 गिरकर ₹6,150/क्विंटल पर बंद हुए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार
बर्मा लेमन (CNF): $700/मीट्रिक टन पर स्थिर। तंजानिया (मतवारा, अरूषा): पूरे सप्ताह $ 500/MT की रेंज में स्थिर।
मोजाम्बिक (गजरी): सप्ताह के अंत में $5 बढ़कर $525/MT पर पहुंचे।
तुअर दाल
फटका सोर्टेक्स (लातूर, कटनी, गुलबर्गा): औसतन ₹9,700–₹10,000/क्विंटल। पूरे सप्ताह दामों में गिरावट का दबाव बना रहा।
फसल की स्थिति
महाराष्ट्र और कर्नाटक में हो रही बारिश से फसल को नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने सितम्बर में कई राज्यों में और बारिश होने की संभावना जताई है। इस समय फसल को बारिश की आवश्यकता नहीं है, सितम्बर महीना फसल के लिए अहम है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस वर्ष उत्पादन 30 लाख टन से कम रह सकता है।
आयात
अप्रैल से जुलाई तक आयात 2,88,558.5 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के2,75,394 टन से 13,164.8 टन अधिक है। जनवरी से अगस्त तक म्यांमार ने 2,19,817.5 टन तुअर का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 2,02,411.5 टन से 17,406 टन अधिक है। अफ्रीका से आयात शुरू हो चुका है, इस वर्ष वहां उत्पादन लगभग 10 लाख टन रहने की उम्मीद है। बढ़ते वैश्विक उत्पादन और उपलब्धता से अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट का माहौल बना है, जिसका असर घरेलू बाजारों पर पड़ रहा है।
भविष्य
विदेशों से बढ़ते आयात के कारण कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। आने वाला समय मौसम पर निर्भर करेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो निर्यातकों के भाव बढ़ भी सकते हैं।
