अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार

02-May-2025 08:48 AM

अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
★ USDA के अनुसार 24 अप्रैल वाले सप्ताह में अमरीका से 75 हजार टन गेहूं का हो सकता है निर्यात।
★ थाईलैंड ने सबसे अधिक 52 हजार टन, नाइजीरिया ने 39 हजार टन की खरीद की। नई फसल की बिक्री 2.4 लाख टन पहुंचने का अनुमान जिसमें से साउथ कोरिया ने 58 हजार टन ख़रीदा।
~~~~~~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ एफसीआई द्वारा 30 अप्रैल तक देश में गेहूं खरीद 250 लाख टन के पार पहुंची।
★ सभी राज्यों में खरीद गत वर्ष से अधिक। पंजाब इस समय नम्बर एक पर चल रहा है।
★ मंडियों में कीमतें MSP के आसपास या मामूली नीचे।
★ इस वर्ष गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य से अधिक पहुंचने की प्रबल सम्भावना।
★ बढ़ती खरीद को देख केंद्रीय पूल में अधिक से अधिक स्टॉक बनाने के लिए सरकारी लक्ष्य बढ़ने की प्रबल सम्भावन। देखना होगा कि OMSS स्कीम कब आती है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि बम्पर फसल को देख OMSS स्कीम देरी से आ सकती है। पहले कोशिश रहेगी कि प्राइवेट में जो स्टॉक है वह निकाला जाये। इसी लिए अब प्रत्येक शुक्रवार स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर देने के आदेश जारी किये गये।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मौजूदा भाव बॉटम स्तर पर चल रहे हैं, भविष्य में कीमतें MSP से ऊपर रहने की प्रबल सम्भावन परन्तु गत वर्ष जो तेजी आई थी उसे दिमाग से निकाल दें।