अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
16-Aug-2025 08:11 AM
अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
साप्ताहिक कमिटमेंट ऑफ ट्रेडर्स डेटा के अनुसार मंगलवार तक मैनेज्ड मनी ने सीबीटी गेहूं में अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन में 8,526 कॉन्ट्रैक्ट्स की बढ़ोतरी की, जिससे यह 89,295 कॉन्ट्रैक्ट्स पर पहुँच गई। वहीं केसी गेहूं में स्पेक्स ने अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन से 6,508 कॉन्ट्रैक्ट्स घटाकर इसे 50,555 कॉन्ट्रैक्ट्स पर कर दिया।
यूएसडीए के एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार पूरे वर्ष का गेहूं निर्यात व्यवसाय 11.03 मिलियन टन पर है, जो 2013/14 मार्केटिंग ईयर के बाद से इस सप्ताह के लिए सबसे बड़ा स्तर है। यह USDA के अनुमान का 46% है, जबकि सामान्यतः अब तक 43% पूरा हो जाता है।
