अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार

22-Aug-2025 08:13 AM

अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
यूएसडीए की जारी निर्यात बिक्री रिपोर्ट के अनुसार 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह में गेहूं की कुल बुकिंग 5,19,752 टन रही। यह 5 सप्ताह का न्यूनतम स्तर है, जो पिछले सप्ताह से 28.1% कम है, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.5% अधिक है। सबसे बड़ा खरीदार मेक्सिको रहा जिसने 1,19,500 टन खरीदा, जबकि दक्षिण कोरिया ने 90,500 टन खरीदा।
ताइवान ने गुरुवार को एक निविदा में अमेरिका से 90,200 टन गेहूं खरीदा। अंतर्राष्ट्रीय अनाज परिषद ने 2025/26 के लिए विश्व गेहूं उत्पादन अनुमान 3 मिलियन टन बढ़ाकर 811 मिलियन टन किया है। खपत का अनुमान 2 मिलियन टन बढ़ाया गया है, जबकि भंडार 1 मिलियन टन घटाकर 264 मिलियन टन कर दिए गए हैं।