अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार

30-Sep-2025 08:14 AM

अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की 34% शीतकालीन गेहूं फसल की बुवाई हो चुकी है, जो सामान्य से 2 अंक पीछे है। फसल का 13% अंकुरण दर्ज किया गया, जो औसत से 1 अंक आगे है।
एक्सपोर्ट इंस्पेक्शंस डाटा के अनुसार 25 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में 7,38,604 टन (27.14 मिलियन बुशेल) गेहूं का निर्यात हुआ। यह पिछले सप्ताह से 21.41% कम और पिछले साल की समान अवधि से 33.85% कम रहा। नाइजीरिया 1,40,472 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि बांग्लादेश को 1,17,824 टन और जापान को 89,115 टन गेहूं भेजा गया। चालू विपणन वर्ष में अब तक कुल निर्यात 95.37 लाख टन (350.4 मिलियन बुशेल) हुआ है, जो सालाना आधार पर 15.12% अधिक है।
USDA की ग्रेन स्टॉक्स रिपोर्ट मंगलवार को जारी होगी। ब्लूमबर्ग के सर्वे के अनुसार विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि 1 सितम्बर तक गेहूं का स्टॉक 2.054 अरब बुशेल होगा। अनुमान 1.975 से 2.22 अरब बुशेल के बीच हैं। स्मॉल ग्रेन्स समरी रिपोर्ट में सभी गेहूं का उत्पादन 1.921 अरब बुशेल दिखाए जाने की संभावना है, जो अगस्त क्रॉप प्रोडक्शन रिपोर्ट से 6 मिलियन बुशेल कम है।