अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

02-May-2025 08:37 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
★ अमरीका से 24 अप्रैल वाले सप्ताह में 10.14 लाख टन मक्का का हुआ निर्यात जो पिछले 3 सप्ताह का निम्न स्तर है।
★ पुरानी मक्का का 7-15 लाख टन निर्यात होने का अनुमान, मेक्सिको ने सबसे अधिक 4.5, कोलंबिया ने 1.66 लाख टन मक्का की खरीद की।
★ नई मक्का की बुकिंग 2 लाख टन के पार पहुंची। जिसमें से मेक्सिको ने सबसे अधिक 1.84 व जापान ने 0.56 लाख टन खरीद की।
~~~~~~~~~~~~~
घरेलू मक्का बाजार
★ पिछले तीन सीजन से देश में मक्का का बम्पर उत्पादन हुआ। एथनोल की बढ़ती डिमांड के कारण मक्का के भाव जो पहले 2700-2800 पहुंचे थे अब घटने लगे।
★ बिहार में इस बार मक्का की रिकॉर्ड फसल आ रही है। कुछ क्षेत्रों में नुकसान परन्तु कुल मिलाकर उत्पादन गत वर्ष से अधिक।
★ एथनोल में अन्य विकल्प जैसे कि चीनी, मोलासिस सी व चावल के इस्तमाल की अनुमति से एथनोल बनाने के लिए मक्का की डिमांड पर पड़ने लगा असर और कीमतें धीरे धीरे घटने लगी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि भविष्य में गत वर्ष के मुकाबले घटी मांग को देखते हुए कीमतों में और गिरावट आ सकती है।