अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

11-Jul-2025 08:19 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
यूएसडीए ने इस सुबह अज्ञात गंतव्यों के लिए 1,10,000 मीट्रिक टन मक्का के निजी निर्यात बिक्री की जानकारी दी है, जो पूरी तरह से नई फसल (न्यू क्रॉप) की आपूर्ति के लिए है।
एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में पुरानी फसल (ओल्ड क्रॉप) मक्का की बिक्री 12.62 लाख मीट्रिक टन रही, जो अनुमानित 3.75 से 9 लाख मीट्रिक टन के दायरे से कहीं अधिक रही। यह बिक्री 8 सप्ताह की सबसे ऊंची रही और पिछले साल की इसी अवधि तथा पिछले सप्ताह की तुलना में दोगुनी रही। सबसे बड़ा खरीदार मेक्सिको रहा, जिसने 4,69,900 मीट्रिक टन खरीदा, जबकि जापान ने 4,36,200 मीट्रिक टन की खरीद की।
नई फसल की बिक्री भी 1.5 लाख से 7 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित दायरे से अधिक 8,88,562 मीट्रिक टन रही। यह आंकड़ा भले ही पिछले सप्ताह से कम था, लेकिन फिर भी इस वर्ष अब तक की दूसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक बिक्री रही। इसमें भी मेक्सिको सबसे आगे रहा, जिसकी खरीद 4,23,900 मीट्रिक टन रही, जबकि जापान ने 3,04,800 मीट्रिक टन खरीदा।
CONAB ने अपनी मासिक रिपोर्ट में ब्राज़ील की मक्का फसल का अनुमान 131.97 लाख मीट्रिक टन लगाया है, जो पिछले महीने की तुलना में 3.72 लाख मीट्रिक टन अधिक है। इसमें दूसरी फसल (सेकंड क्रॉप) मक्का में 3.54 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि शामिल है। शुक्रवार को जारी होने वाली यूएसडीए रिपोर्ट से पहले ब्लूमबर्ग द्वारा किए गए व्यापारियों के सर्वे में ब्राज़ील का मक्का उत्पादन अनुमान 132.3 लाख मीट्रिक टन बताया गया है।