अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
15-Jul-2025 08:32 AM
अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
यूएस में कॉर्न की फसल की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 34% फसल सिल्किंग अवस्था में पहुंच चुकी है, जो औसत से 1% अधिक है। 7% फसल डो स्टेज में है। फसल की गुणवत्ता स्थिर बनी हुई है, जिसमें 74% फसल को गुड से एक्सलेंट श्रेणी में रखा गया है और ब्रुगलर500 इंडेक्स पर स्कोर 385 दर्ज किया गया है।
एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन डेटा के अनुसार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 12.87 लाख मीट्रिक टन (1.287 बिलियन बुशल) मक्का निर्यात किया गया। यह पिछले सप्ताह से 17.7% कम है, लेकिन पिछले वर्ष की इसी सप्ताह की तुलना में 17.06% अधिक है। मेक्सिको को सबसे अधिक 3,32,337 मीट्रिक टन मक्का भेजा गया, इसके बाद जापान को 2,93,450 मीट्रिक टन और ब्राज़ील को 2,71,008 मीट्रिक टन भेजा गया। 1 सितंबर से अब तक कुल मार्केटिंग वर्ष के दौरान 5.7806 करोड़ मीट्रिक टन (2.276 बिलियन बुशल) मक्का का निर्यात किया जा चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29.54% अधिक है।
आगामी सप्ताह में बारिश व्यापक रूप से होने की संभावना है। अधिकांश कॉर्न बेल्ट क्षेत्रों में कम से कम 1 इंच वर्षा और सेंट्रल कॉर्न बेल्ट में 2 से 3 इंच वर्षा हो सकती है।
सप्ताहांत में राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि 1 अगस्त से यूरोपीय संघ और मेक्सिको पर 30% टैरिफ लगाया जाएगा।
ब्राज़ील की एग-रूरल एजेंसी के अनुसार, देश की दूसरी मक्का फसल का अब तक केवल 40% कटाई हो पाई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 74% कटाई पूरी हो चुकी थी।
