अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

16-Jul-2025 08:38 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
★ अमरीका में मक्का फसल स्थिति 74% अच्छी से अत्यंत अच्छी।
★ एनेक एजेंसी के अनुसार जुलाई में ब्राजील ने 43 लाख टन मक्का का निर्यात किया। जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 35.5 लाख टन था।
~~~~~~~~
घरेलू मक्का बाजार
★ पिछले दो वर्षों में मक्का का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। गत वित्त वर्ष में आयात 9.8 लाख टन पहुंचा जो 2023-24 में 1.2 लाख टन था। आयात में भारी बढ़ोत्तरी।
★ उत्पादन व आयत बढ़ने के बावजूद कीमतों में इजाफा जिससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि मक्का की डिमांड अच्छी।
★ देशभर की मंडियों में मक्का के भाव 2200/2500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं जबकि नई MSP 2400 रुपए प्रति क्विंटल है।
★ मक्का की बढ़ी कीमतों का मुख्य कारण एथनोल में खपत होना है।
★ गत वर्ष सरकार ने चीनी, मोलासिस से एथनोल उत्पादन पर रोक लगाई थी जिसे अब हटा दिया गया तथा अब चावल से भी बन रहा है एथनोल।
★ अब तक एफसीआई ने करीब 17 लाख टन चावल OMSS के लिए बेचा।
★ एथनोल बनाने वाली कंपनियों ने सरकार से मक्का से बने एथनोल के भाव बढ़ाने की बात कही। भाव बढ़ाए गये तो ही एथनोल उत्पादन बढ़ेगा अन्यथा नहीं।
★ साथ ही अमेरिका से मक्का आयात को लेकर विभिन्न कयास लगाये जा रहे हैं।
★ अगर अमरीका से मक्का आयात खुला तो यह एथनोल के साथ-साथ फीड उद्योग के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा।
★ अतः मक्का में अब सावधानीपूर्ण कार्य करें।
★ चालू खरीफ सीजन में मक्का बिजाई में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, उत्पादन बढ़ने की उम्मीद।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए मक्का में सम्भलकर कार्य काम।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।