अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

14-Aug-2025 08:12 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
★ अमरीका से 8 अगस्त वाले सप्ताह में 10.93 लाख बैरल प्रतिदिन एथनोल का हुआ उत्पादन। स्टॉक 11.7 लाख बैरल बढ़कर 226.5 लाख बैरल पहुंचा।
★ निर्यात भी 7000 बैरल प्रतिदिन बढ़कर 1.23 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा।
★ अमरीका बड़े अनुपात में एथनोल का करता है उत्पादन तभी यह भारत को मक्का या एथनोल निर्यात करने पर जोर दे रहा था।
★ 7 अगस्त वाले सप्ताह में अमरीका से 1.5-6 लाख टन पुरानी व 9-24 लाख टन नई मक्का निर्यात होने की सम्भावना।
★ साउथ कोरिया ने 2.66 लाख टन मक्का खरीद टेंडर किये जारी।