अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

03-Oct-2025 08:11 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
आगामी सप्ताह में ईस्टर्न कॉर्न बेल्ट (ECB) में हल्की वर्षा की संभावना के कारण कटाई की गति धीमी हो सकती है। इसके अलावा नेब्रास्का, आयोवा और डकोटा के कुछ हिस्सों में भी वर्षा होने की संभावना है।
एसएंडपी ग्लोबल ने अमेरिकी मक्का की पैदावार का अनुमान घटाकर 185.5 बुशल प्रति एकड़ कर दिया है, जो पिछले महीने की तुलना में 3.6 बुशल प्रति एकड़ कम है। उत्पादन का अनुमान 16.707 अरब बुशल लगाया गया है।