अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार

16-Jul-2025 08:42 AM

अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
★ NOPA के अनुसार अमरीका में जून में 185.7 मिलियन बुशेल सोया की क्रशिंग की गयी। जो मई से 3.7% कम परन्तु जून 2024 से 5.7% अधिक। सोया तेल का स्टॉक 1.33 बिलियन पौंड बताया गया।
★ जुलाई में ब्राजील ने करीब 122 लाख टन सोया का किया निर्यात।
★ गत वर्ष की समान अवधि के दौरान 112.5 लाख टन था।
~~~~~~~~~
घरेलू सोया बाजार
★ घरेलू मंडियों में सोयबीन की कीमतों में दबाव, भाव MSP से काफी नीचे।
★ मंडियों में सोया की कीमतें 4200/4300 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास।
★ भावों में देखी गयी गिरावट जिसके कई कारण हैं जिसमें विदेशों से बड़ी मात्रा में सोया तेल आयात होना, सोयामील निर्यात डिमांड न होने का असर क्रशिंग पर पड़ना, DDGS की बढ़ती डिमांड शामिल हैं।
★ देखना होगा कि भारत अमरीका से सोया का आयात करता है या नहीं।
★ अगर ऐसा हुआ तो यह बाजारों के लिए अच्छी खबर नहीं होगा।
★ पर्याप्त भाव न मिलने के कारण किसान सोया की बिजाई घटा रहे हैं।
★ आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए सोया तेल, सोयाबीन की कीमतों में मामूली सुधार की उम्मीद।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।