अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
30-Sep-2025 08:12 AM
अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
साप्ताहिक क्रॉप प्रोग्रेस डाटा के अनुसार अमेरिका की 79% सोयाबीन फसल में पत्ते झड़ने की स्थिति दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2 अंक आगे है। कटाई 19% पूरी हुई है, जो 20% के औसत से थोड़ा पीछे है। फसल की स्थिति रेटिंग 1% बढ़कर 62% अच्छी से उत्कृष्ट श्रेणी में पहुंच गई। ब्रुगलर500 इंडेक्स भी 3 अंक बढ़कर 361 पर रहा।
USDA के अनुसार 25 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में सोयाबीन निर्यात शिपमेंट 5,93,956 टन (21.82 मिलियन बुशेल) रहा। यह पिछले साल की समान अवधि से 5% अधिक लेकिन पिछले सप्ताह से 13.1% कम है। जर्मनी 1,28,961 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि तुर्की को 72,076 टन भेजा गया। रिपोर्ट में अब तक चीन का नाम नहीं है। इसके बावजूद 1 सितम्बर से अब तक 2025/26 के लिए कुल निर्यात 22.46 लाख टन (82.53 मिलियन बुशेल) हो चुका है, जो पिछले साल की तुलना में 16.4% अधिक है और पिछले 5 वर्षों में सबसे बड़ा आंकड़ा है।
मंगलवार को जारी होने वाली ग्रेन स्टॉक्स रिपोर्ट से पहले, विश्लेषकों का अनुमान है कि NASS 1 सितम्बर तक सोयाबीन का स्टॉक 325 मिलियन बुशेल दिखाएगा। ब्लूमबर्ग सर्वे के अनुसार अनुमान 295 से 366 मिलियन बुशेल के बीच हैं।
एगरूरल के अनुसार ब्राजील की सोयाबीन फसल की बुवाई गुरुवार तक 3.2% पूरी हो चुकी थी, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2% थी।
