अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार में तेजी का माहौल
22-Aug-2025 08:52 AM
अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार में तेजी का माहौल
★ कल सीबोट मजबूती के साथ बंद हुआ और आज KLCE अच्छी बढ़त के साथ खुला।
★ गत सप्ताह भी बाजार अच्छे चल रहे थे परन्तु सप्ताहांत में मुनाफावसूली बिक्री के कारण गिरावट देखी गयी।
★ पाम में तेजी के कई कारण जैसे कि बायो डीजल में इस्तमाल बढ़ना, भारत में त्यौहारी सीजन आना और मलेशिया व इंडोनेशिया में उत्पादन नहीं बढ़ना।
★ एक तरफ उत्पादन नहीं बढ़ा तो दूसरी ओर खपत (निर्यात व घरेलू) बढ़ने लगी जिससे सप्लाई डिमांड के बीच का अंतर गहराया और कीमतों में तेजी का बना माहौल।
★ अंतर्राष्ट्रीय तेल-तिलहन में आई तेजी से घरेलू बाजार में कीमतों पर आया असर, भविष्य में खाद्य तेलों की कीमतें मजबूत रहने की सम्भावना।
