अंतर्राष्ट्रीय दलहन बाजार

28-Jan-2025 09:54 AM

अंतर्राष्ट्रीय दलहन बाजार
मसूर बाजार नरम
★ पिछले हफ्ते हल्की व्यापार गतिविधियों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मसूर बाजार में थोड़ी नरमी देखी गई।  
★ किसानों की आपूर्ति और निर्यातकों की मांग में संतुलन होने के बावजूद बाजार थोड़ा कमजोर रहा। 
★ कनाडाई प्रोसेसर और निर्यातक इस साल किसानों को लाल मसूर की बजाय हरी मसूर की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~
मटर बाज़ारों में चिंता
★ उत्तरी अमरीका में दाल बाजार में चिंताजनक मोड़। 
★ अमरीका द्वारा कनाडा और मेक्सिको पर 25% आयात शुल्क 1 फरवरी से लगाया जा सकता है।
★ हालांकि यदि माह के अंत तक कुछ प्रमुख आर्थिक समझौते अंतिम रूप ले लेते हैं, तो इसे 1 मार्च तक टाला जा सकता है, परन्तु आयात शुल्क लगना तो तय है। 
★ इसके अलावा भारत में 28 फरवरी 2025 तक ही आयात किया जाना है।
★ विदेशों में मटर की उपलब्धता अच्छी, प्रमुख आयातक देश भारत में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
~~~~~~~~~~~~~~~~
देसी चना- निर्यातक देशों की भारतीय फसल पर नज़र
★ वैश्विक चना बाजार की भारतीय रबी बुवाई आंकड़ों पर नज़र, जो अब अंतिम चरण में है।
★ 27 जनवरी तक चना बिजाई 95.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर केवल 98.5 लाख हेक्टेयर तक पहुंची, जो पिछले पांच साल के औसत 101 लाख हेक्टेयर से कम है।
★ मौसम फसल के अनुकूल, अच्छे उत्पादन की प्रबल संभावनाएं। 
★ ऑस्ट्रेलिया से 10 लाख टन चना हुआ रवाना, मैनिफेस्टो के अनुसार दिसंबर 15 से 25 जनवरी तक पोर्ट पर 5.21 लाख टन ऑस्ट्रेलिया का चना पहुंचा।
★ एक तरह बिजाई अच्छी होने से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद तो दूसरी ओर विदेशों से बड़ी मात्रा में हो रहा है आयात साथ ही मटर का विशाल स्टॉक उपलब्ध।
भविष्य में तेजी से संभावनाएं बेहद कमज़ोर।