बड़ी इलायची की कीमतों में नवम्बर में अच्छी बढ़त

23-Nov-2024 10:34 AM

बड़ी इलायची की कीमतों में नवम्बर में अच्छी बढ़त
★ बड़ी इलायची झुंडीवाली जो 5 नवम्बर को 1500, मीडियम 1520 रुपए थी 22 नवम्बर को 1750 व 1780 रुपए पर आई।
★ विदेशो में बड़ी इलायची उत्पादन कमजोर पड़ने से आयात पर पड़ा असर।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजार भी ऊंचे। गत सप्ताह के मुकाबले छोटी इलायची के भाव 50-100 रुपए बढ़े।
★ केरल में हुई बारिश से उत्पादकता में कमी देखी गयी। भविष्य में बाजार मजबूत रहने की उम्मीद।