बड़ी खबर

13-Aug-2025 10:08 AM

बड़ी खबर
★ चीन ने कनाडाई मटर स्टार्च पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की
★ चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कनाडा से आयात किए जाने वाले मटर स्टार्च पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। यह जांच एक साल तक चलेगी और इसे छह महीने तक बढ़ाया भी जा सकता है।
★ इससे पहले चीन ने कनाडाई कैनोला आयात पर प्रारंभिक एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की घोषणा की, जो पिछले साल अगस्त में कनाडा द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क लगाने से शुरू हुए वर्षभर के व्यापार विवाद में एक और वृद्धि है।
★ चीन कनाडा से मटर आयात घटा सकता है, पिछले 3 वर्षो से चीन ने रूस से मटर आयात बढ़ाया।
★ अब कनाडा के पास मटर के लिए भारत ही होगा मुख्य खरीदार। इस खबर से घट सकते अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में मटर की कीमतें घट सकती हैं।