बड़ी खबर: बांग्लादेश करेगा 4 लाख टन चावल आयात; भारत पर क्या पड़ेगा इसका असर।
15-Jul-2025 03:10 PM
बड़ी खबर: बांग्लादेश करेगा 4 लाख टन चावल आयात; भारत पर क्या पड़ेगा इसका असर।
★ सरकार को आशंका है कि आमन सीजन के दौरान बाढ़ आ सकती है, इसलिए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है।
★ चावल का आयात टेंडर जल्द किया जाएगा।
★ सरकार अब तक 3.76 लाख टन बरो धान और 9.50 लाख टन चावल खरीद चुकी है, जबकि लक्ष्य 14 लाख टन है।
★ धान/चावल की खरीद प्रक्रिया अगस्त के मध्य तक बंद कर दी जाएगी।
★ अगस्त से सरकार "खाद्य अनुकूल कार्यक्रम" फिर से शुरू करेगी, जिसमें 55 लाख परिवारों को (पिछली बार 50 लाख थे), प्रति माह 30 किलो चावल 15 टका प्रति किलो की दर से मिलेगा।
★ यह योजना 6 महीने अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, फरवरी और मार्च तक चलेगी।
★ नवंबर तक बांग्लादेश में 13 लाख टन चावल और गेहूं का सुरक्षित भंडार रखने का लक्ष्य रखा।
★ भारतीय चावल की अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में चावल की कीमतें सबसे कम, बांग्लदेश कई वर्षो से भारत का गैर-बासमती चावल का मुख्य आयातक देश है।
★ टेंडर खोले जाने के बाद चावल की कीमतों को मिल सकता है समर्थन।
