बीएसएएफ द्वारा 15 अगस्त को किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम

12-Aug-2025 07:25 PM

मुम्बई। एक स्थायी विकसित कृषि जगत का निर्माण करने में संलग्न बहुचर्चित संस्था- भारतीय सब कांटीनेंट एग्री फाउंडेशन (बीएसएएफ) द्वारा देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2025 को महाराष्ट्र के पुणे जिले में भारतीय किसानों को समर्पित एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें देश की कई बड़ी हस्तियां विशेष आमंत्रित के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। संगठन का कहना है कि सीधे किसानों के लिए यह उसका पहला कुलीन प्रयास है।

'शेतकरी मित्र' नामक इस विशिष्ट प्रयास (आयोजन) को सफल बनाने में सबका सहयोग अपेक्षित है। यह आयोजन भारतीय कृषक समुदाय को सहयोग-समर्थन देने एवं उन्हें सशक्त बनाने का एक उदार प्रयास है। 

कार्यक्रम का आयोजन पुणे जिले में ओर तालुका के बुरुंजी गांव में स्थित गवर्नमेंट आश्रम शाला में 15 अगस्त 2025 को सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित होगा और उसके बाद लंच की व्यवस्था होगी।

इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में समूचे बुरुंजी गांव के 100 से अधिक किसानों के बीच डीएपी उर्वरक की थैलियों का वितरण किया जाएगा जिससे उन्हें खरीफ फसलों में इसका उपयोग करने में सफलता मिलेगी।