बांग्लादेश के बंदरगाह से 8 दिनों में 6,520 टन भारतीय चावल किया गया आयात

22-Nov-2024 11:42 AM

बांग्लादेश के बंदरगाह से 8 दिनों में 6,520 टन भारतीय चावल किया गया आयात
★ यह आयात बांग्लादेश के सतखिरा के भोंगरा भूमि बंदरगाह के माध्यम से हुआ। 
★ आयात 13 नवंबर से तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश के नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने चावल आयात पर कस्टम शुल्क समाप्त किया था। 
★ खाद्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 12 कंपनियों ने भोंगरा बंदरगाह से आयात शुरू किया।
मुख्य आयातकों द्वारा किया गया आयात /शिपमेंट:
ओल्ड पलटन मजूमदार एग्रोटेक इंटरनेशनल (ढाका): कुल आयात: 1,861.47 टन (4 शिपमेंट्स में) जो इस प्रकार रहीं 770 टन (13 नवंबर), 368.5 टन (16 नवंबर),380.97 टन (17 नवंबर) , 342 टन (18 नवंबर)
मुकुल एंटरप्राइज (सतखिरा): कुल आयात: 300 टन (3 शिपमेंट्स)- हर शिपमेंट: 100 टन (13, 14, और 17 नवंबर को)
इस्माइल हुसैन मिलन (झिकरगाछा, जशोर): 100 टन (13 नवंबर)
अबुल मंसूर खान (बोगुरा): कुल आयात: **500 टन (3 शिपमेंट्स)- 150 टन (14 और 16 नवंबर) और 200 टन (18 नवंबर को)
★ भविष्य में बांग्लादेश द्वारा भारत से चावल आयात में और वृद्धि होने की संभावनाएं।