भारत बना अर्जेंटीना के खाद्य तेलों का सबसे बड़ा खरीदार, निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
25-Apr-2025 11:15 AM
भारत बना अर्जेंटीना के खाद्य तेलों का सबसे बड़ा खरीदार, निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
★ मार्च तक अर्जेंटीना ने कुल 4.85 लाख टन रिकॉर्ड सोया तेल निर्यात किया, जो अनुमानों से कहीं अधिक है।
★ भारत और नेपाल ने मिलकर इसमें से 2.44 लाख टन तेल आयात किया, जबकि बांग्लादेश ने 52,000 टन और पाकिस्तान ने 34,000 टन तेल खरीदा।
★ सनफ्लावर ऑयल का निर्यात भी मार्च 2024 की तुलना में 17% बढ़कर 1.19 लाख टन पर पहुंच गया।
★ भारत ने अधिक 47,000 टन तेल आयात किया— पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दो गुना वृद्धि के साथ।
~~~~~~~~~
सोया मील और सनफ्लावर मील का प्रदर्शन
★ सोया मील का निर्यात 22.6 लाख टन तक पहुंचा, जो पिछले साल के 21.6 लाख टन से ज्यादा है। वहीं सनफ्लावर मील का निर्यात 1.17 लाख टन रहा।
★ भारत ने नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच 19.1 लाख टन सोया तेल आयात किया— यह पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है।
★ अर्जेंटीना से आयात 12 लाख टन (2024 में 4.5 लाख टन) और रूस से 1.62 लाख टन (2024 में 4.15 लाख टन) किया गया।
★ भारत को आयात बढ़ना तो वाजिब था परन्तु नेपाल को निर्यात बढ़ना चिंता भारतीय तेल कंपनियों के लिए चिंता का विषय।
