भारत ब्रांड के उत्पादों की बंद हो सकती है बिक्री

06-Jun-2025 09:25 AM

भारत ब्रांड के उत्पादों की बंद हो सकती है बिक्री
★ खाद्य कीमतों में स्थिरता आने के बाद 'भारत' ब्रांड के उत्पादों को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। 
★ अप्रैल 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 1.78% रह गई, जो पिछले वर्ष इसी माह में 8.7% थी।
★ 2024-25 खरीफ सीजन में भारत ने चावल, गेहूं और मक्का का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। इसके अलावा, तुअर, चना और मसूर जैसे प्रमुख दालों का उत्पादन भी पिछले सीजन की तुलना में बढ़ा।
★ 'भारत' ब्रांड की शुरुआत 2023 में की गई थी, जिसका उद्देश्य गेहूं, चावल और दाल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों को सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराना था, जिसे NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार जैसे सरकारी एजेंसियों द्वारा बेचा जाता था। 
★ भारत ब्रांड के तहत आटा, चावल, चना एवं दालों की बिक्री की जाती थी।