भारत को खाद्य तेलों की आपूर्ति में इंडोनेशिया से आगे निकला अर्जेंटीना
14-Jul-2025 05:25 PM
मुंबई। लम्बे अरसे से इंडोनेशिया भारत को खाद्य तेलों की आपूर्ति करने वाला सबसे प्रमुख देश बना हुआ था मगर अब अर्जेंटीना ने उसे पीछे छोड़ दिया है। मालूम हो कि इंडोनेशिया से मुख्यतः क्रूड पाम तेल (सीपीओ) एवं आरबीडी पामोलीन तथा अर्जेंटीना से क्रूड श्रेणी के सोयाबीन तेल एवं सूरजमुखी तेल का आयात किया जाता है। भारत में पाम तेल का आयात मलेशिया तथा थाईलैंड के साथ साथ कुछ अन्य देशों से भी होता है जबकि सोयाबीन तेल ब्राजील एवं रूस से तथा सूरजमुखी तेल रूस एवं यूक्रेन आदि से मंगाया जाता है।
उपलब्ध आकड़ों के अनुसार चालू मार्केटिंग सीजन के आरंभिक आठ महीनों में यानी नवम्बर 2024 से जून 2025 के दौरान देश में कुल करीब 92.08 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ जिसमें 9.83 लाख टन और आरबीडी पामोलीन, 32.59 लाख टन क्रूड पाम तेल (सीपीओ), 44 हजार टन क्रूड पाम कर्नेल तेल, 30.30 लाख ओं क्रूड सोयाबीन टेलक और 18.93 लाख टन क्रूड सूरजमुखी तेल का आयात शामिल था।
इस अवधि के दौरान अर्जेंटीना से 18.35 लाख टन सोयाबीन तेल और 2.39 लाख टन सूरजमुखी तेल के साथ कुल 20.74 लाख टन खाद्य तेल मंगाया गया जो इंडोनेशिया से हुए खाद्य तेल सोयाबीन, 12.49 लाख टन क्रूड पाम तेल और 1 हजार टन क्रूड पाम कर्नेल तेल मंगाया गया।
भारत को खाद्य तेलों की आपूर्ति में मलेशिया तीसरे तथा रूसे चौथे स्थान पर रहा। इन आठ महीनों की अवधि में मलेशिया से 1.30 लाख टन आरबीडी पामोलीन , 13.92 लाख टन क्रूड पाम तेल और 35 हजार टन क्रूड पाम कर्नेल तेल सहित कुल 15.57 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ जबकि रूस से 12.06 लाख टन खाद्य तेल मंगाया गया जिसमें 10.44 लाख टन सूरजमुखी तेल और 1.62 लाख टन सोया तेल की मात्रा शामिल थी।
इसके अलावा ब्राजील से 6.81 लाख टन, थाईलैंड से 4.67 लाख टन एवं यूक्रेन से 4.5 लाख टन खाद्य तेलों का आयात हुआ जबकि दुनिया के अन्य देशों से 6.97 लाख टन खाद्य तेल मंगाया गया खाद्य तेल के कुल आयात में भारी गिरावट आने से इंडोनेशिया अर्जेंटीना से कुछ पीछे रह गया।
