भारत के सोयातेल आयात रिकॉर्ड और पाम तेल पांच साल के निचले स्तर पर
13-Aug-2025 10:41 AM
भारत के सोयातेल आयात रिकॉर्ड और पाम तेल पांच साल के निचले स्तर पर
★ भारत के सोयातेल आयात 2024/25 में सालाना आधार पर 60% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना है, क्योंकि रिफाइनर सस्ते दामों के चलते इसकी खरीद बढ़ा रहे हैं। इसके मुकाबले पाम तेल के आयात पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच सकते हैं।
★ 2024/25 विपणन वर्ष (अक्टूबर में समाप्त) में सोयातेल आयात 34.4 लाख टन से बढ़कर 55 लाख टन तक पहुंच सकता है।
★ इसी अवधि में पाम तेल आयात 13.5% घटकर 78 लाख टन रह सकता है, जो 2019/20 के बाद सबसे कम होगा।
★ सूरजमुखी तेल का आयात 20% घटकर 28 लाख टन रह सकता है, जो पिछले तीन वर्षों का निचला स्तर होगा।
★ इस बढ़ोतरी से भारत का कुल वनस्पति तेल आयात 1% बढ़कर 161 लाख टन हो सकता है।
★ मलेशिया और इंडोनेशिया में पाम तेल की सीमित आपूर्ति के चलते इस साल की शुरुआत में कच्चा पाम तेल कच्चे सोयातेल की तुलना में प्रति टन 150 अमेरिकी डॉलर तक महंगा हो गया था।
★ इस साल भारत नेपाल से भी 6 लाख टन से अधिक सोयातेल खरीदने की संभावना है।
★ त्योहारिक मांग को देखते हुए आगामी दिनों में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी की उम्मीद।
