भारत में खाद्य तेल आयात 4 साल के निचले स्तर पर पहुंचने की आशंका: सूत्र

06-Mar-2025 12:32 PM

भारत में खाद्य तेल आयात 4 साल के निचले स्तर पर पहुंचने की आशंका: सूत्र
★ फरवरी 2025 में भारत का खाद्य तेल आयात 12% घटकर 8.84 लाख टन रह सकता है, जो फरवरी 2021 के बाद सबसे कम आयात होगा।
★ जनवरी में 14 साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, फरवरी में पाम ऑयल आयात 36% बढ़कर 3.74 लाख टन, सोयाबीन तेल आयात 36% घटकर 2.84 लाख टन (8 महीनों में सबसे कम) और सूरजमुखी तेल आयात 22% घटकर 2.26 लाख टन (5 महीनों में सबसे कम) रह सकता है।
★ फरवरी में कम आयात के कारण खाद्य तेल का कुल स्टॉक 26% घटकर 16 लाख टन रहने की उम्मीद, जो 4 सालों में सबसे कम है।
★ घटे आयात के कारण और आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए कीमतों में वृद्धि आने की उम्मीद।