भारत में पीली मटर आयात स्थिति अपडेट
06-Mar-2025 02:03 PM
भारत में पीली मटर आयात स्थिति अपडेट
★ भारत सरकार ने बिना आयात शुल्क के मटर आयात की अनुमति 28 फरवरी 2025 तक दी थी। हालांकि, 28 फरवरी को कोई नया सर्कुलर जारी नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब पुराने आयात नियम पुनः लागू हो गए हैं।
पुराने आयात नियम:
- 50% आयात शुल्क लागू।
★ रुपए 200/किग्रा न्यूनतम आयात मूल्य निर्धारित रहेगा।
★ आयात केवल कोलकाता पोर्ट पर किया जा सकता है।
★ आयात की जानकारी अग्रिम रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
कीमतों में गिरावट के कारण:
1. पोर्ट पर भारी स्टॉक: लगभग 8-9 लाख टन मटर स्टॉक में उपलब्ध।
2. नई फसल की आवक: घरेलू आपूर्ति बढ़ने से दामों में गिरावट।
3. चना की फसल का प्रभाव: चने की नई फसल आने से मटर की मांग पर असर पड़ा।
★ हाल ही में एक सेमिनार में मंत्री द्वारा मटर आयात रोकने की बात कहे जाने के तुरंत बाद बाजार में ₹600 प्रति क्विंटल तक तेजी आई थी। हालांकि, बाद में बाजार उपलब्धता और मांग के अनुसार स्थिर हो गया
भविष्य की संभावनाएं:
★ जब तक पोर्ट पर पड़ा स्टॉक बाजार में नहीं आ जाता, कीमतों में दबाव बना रहेगा।
★ वर्तमान भाव न्यूनतम स्तर पर हैं और कुछ समय तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
★ सीजन के अंत में, जब आवक घटेगी, तब कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना:
★ उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
