भारत में तेल आयात और स्टॉक्स पर रिपोर्ट

16-Aug-2025 09:23 AM

भारत में तेल आयात और स्टॉक्स पर रिपोर्ट
★ आयात घटा, स्टॉक्स भी कम – त्योहारों में दाम बढ़ सकते हैं
★ नवंबर 2024 से जुलाई 2025 तक कुल आयात 107.56 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 119.35 लाख टन था। यानी कुल आयात में लगभग 6.6% की गिरावट दर्ज की गई।
तिमाही आयात इस प्रकार रहा
★ नवंबर-जनवरी: 37.8 लाख टन (पिछले साल 36.47) – हल्की बढ़त
★ फरवरी-अप्रैल: 27.18 लाख टन (पिछले साल 34.21) – 7.03 लाख टन की गिरावट
★ मई-जुलाई: 42.54 लाख टन (पिछले साल 43.65) – 1.11 लाख टन की गिरावट
~~~~~~
तेलवार आयात स्थिति
★ पाम ऑयल: 51.41 लाख टन (68.45) – 17.04 लाख टन की बड़ी गिरावट
★ क्रूड ऑयल्स: 97.6 लाख टन (104.2) – 6.6 लाख टन कम
★ रिफाइंड ऑयल्स: 9.87 लाख टन (15.18) – 5.31 लाख टन कम
★ सोया ऑयल: 35.21 लाख टन (22.59) – 12.62 लाख टन की बढ़त
★ सूरजमुखी तेल: 20.92 लाख टन (28.3) – 7.38 लाख टन कम
~~~~~~
स्टॉक्स की स्थिति
★ पोर्ट और पाइपलाइन में भी तेल का स्टॉक पिछले साल की तुलना में कम है।
★ अगस्त 25, 2025: 17.16 लाख टन
★ जुलाई 25, 2025: 15.63 लाख टन
★ अगस्त 24, 2024: 29.02 लाख टन
★ यानि साल दर साल स्टॉक्स में 11.86 लाख टन की कमी है।
~~~~~~
★ अगस्त- अक्टूबर तक खाद्य तेलों का आयात भी बढ़ने की उम्मीद परन्तु त्योहारों मान बानी रहेगी।
★ कम आयात और घटे हुए स्टॉक्स से घरेलू आपूर्ति पर दबाव बन सकता है।
★ आने वाले महीनों में त्योहारों की बढ़ती मांग के चलते तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
★ स्टॉकिंग के व्यापार की जगह ट्रेडिंग करना लाभदायक रहेगा।