भारत: मसालों और चावल के निर्यात में बढ़ोतरी, दालों और वनस्पति तेल के आयात में गिरावट

16-Jun-2025 05:49 PM

भारत: मसालों और चावल के निर्यात में बढ़ोतरी, दालों और वनस्पति तेल के आयात में गिरावट
चावल
★ निर्यात मई 2025 में मामूली रूप से घटकर 967.04 मिलियन डॉलर रहा, जो मई 2024 में 1,004.15 मिलियन डॉलर था। हालांकि, अप्रैल–मई 2025 की ★ कुल अवधि में चावल निर्यात 2,048.6 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 1,956.2 मिलियन डॉलर था। 
~~~~~~~
मसाले
★ निर्यात में शानदार वृद्धि देखने को मिली। मई 2025 में निर्यात 403.44 मिलियन डॉलर रहा, जबकि मई 2024 में यह 362.85 मिलियन डॉलर था। अप्रैल–मई की दो महीने की अवधि में मसालों का निर्यात 843.60 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 10% अधिक है।
~~~~~
काजू
★ निर्यात में हल्की गिरावट रही। मई 2025 में निर्यात घटकर 20.54 मिलियन डॉलर रह गया, जबकि एक साल पहले यह 20.79 मिलियन डॉलर था। अप्रैल–मई में यह घटकर 38.89 मिलियन डॉलर हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 43.11 मिलियन डॉलर था।
~~~~~~
ऑयलमील
★ निर्यात मई 2025 में 89.14 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल मई में 112.97 मिलियन डॉलर था। अप्रैल–मई की अवधि में भी निर्यात घटकर 213.37 मिलियन डॉलर रह गया।
~~~~~~~~~~
आयात में भारी गिरावट
वनस्पति तेल
★ आयात मई 2025 में घटकर 1,400.6 मिलियन डॉलर रहा, जो मई 2024 में 1,453.1 मिलियन डॉलर था। अप्रैल–मई की अवधि में कुल आयात 2,629.8 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 2,790.56 मिलियन डॉलर था।
~~~~~~
दलहन
★ आयात में सबसे तेज गिरावट देखी गई। मई 2025 में आयात 178.43 मिलियन डॉलर तक सिमट गया, जबकि मई 2024 में यह 370.91 मिलियन डॉलर था। अप्रैल–मई की अवधि में यह घटकर 492.88 मिलियन डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 781.98 मिलियन डॉलर था।