भारत ने अर्जेंटीना से 4 दिन में 5 लाख टन सोयातेल खरीदा
29-Sep-2025 10:49 AM
भारत ने अर्जेंटीना से 4 दिन में 5 लाख टन सोयातेल खरीदा
★ भारत ने अर्जेंटीना से 5 लाख टन सोयातेल आयात किया, जबकि चीन ने 10 लाख टन सोयाबीन खरीदा।
★ अर्जेंटीना द्वारा पिछले सोमवार को सोयाबीन, मक्का, गेहूँ व इनके उत्पादों पर निर्यात शुल्क अस्थायी रूप से हटा दिया था जिससे बड़े पैमाने पर आयात हुआ।
★ इन चार दिनों में भारत ने अर्जेंटीना से सोयातेल 1,100 डॉलर/टन की दर से खरीदा, जो पहले की कीमत से 30–40 डॉलर कम है।
★ अर्जेंटीना ने विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए यह छूट दी थी और 7 अरब डॉलर के लक्ष्य पर पहुँचते ही बुधवार को फिर से कर लागू कर दिया।
★ भारत आमतौर पर हर महीने लगभग 3 लाख टन सोयातेल आयात करता है। 2024–25 (नवंबर–अगस्त) में भारत ने अर्जेंटीना से 24 लाख टन कच्चा सोयाबीन डिगम्ड ऑयल आयात किया।
★ देश में भारी बारिश से सोयाबीन फसल को नुकसान हुआ है और कटाई बाकी है, इसलिए आने वाले दिनों में अर्जेंटीना से सोयातेल आयात और बढ़ सकता है। 19 सितम्बर तक सोयाबीन का रकबा 5% घटकर 1.204 करोड़ हेक्टेयर और तिलहन का कुल रकबा 3% घटकर 1.9 करोड़ हेक्टेयर रह गया।
